Sun. Apr 26th, 2026

डॉ.निखिल प्रसून फाउंडेशन ने लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर -300 अधिक लोगों ने लिया निःशुल्क चीकित्सीय लाभ

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रविवार बेलूर स्टेशन के समीप डॉक्टर निखिल प्रसून फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलकाता और आसपास के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा साढ़े 3 सौ से ज़्यादा रोगियों का निःशुल्क इलाज किया गया। इस चिकित्सा शिविर में जनरल मेडिसिन ,न्यूरोलॉजी ,हड्डी रोग ,शिशु रोग , चक्षु रोग त्वचा रोग ,मनोचिकित्सा और होम्योपैथी विभाग के लब्धप्रतिष्ठ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएँ प्रदान की गई। इसमें 60 से ज़्यादा आँखों के रोगियों को मुफ़्त चश्मा की व्यवस्था की गई और 23 रोगियों को मोतियाबिंद की मुफ़्त सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अलावा हर्निया और हाइड्रोसील के मरीज़ों का परीक्षण कर कालांतर में उनके मुफ़्त सर्जरी की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर डॉक्टर निखिल प्रसून ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से बाली ,बेलूर, लिलुआ समेत हावड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर , जागरूकता शिविर, स्कूल बैग व कंबल वितरण अभियान, सफाई अभियान इत्यादि माध्यमों से यहाँ की जनता की सेवा करने को अपना परम सौभाग्य मानते है और भविष्य में भी ऐसे कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने यह संकल्प लिया कि वह सर्वथा सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं के निदान के प्रति तत्पर रहेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने फ़ाउंडेशन के सभी सदस्यों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, विधानपल्ली उन्नयन क्लब के कार्यकर्ताओं और सामाजिक रूप से सक्रिय प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर श्रीमती मिली त्रिपाठी और टीम राजेश त्रिपाठी, सूरज मिश्र, अनिरुद्ध सिंह, विपुल सिंह, शशि उपाध्याय, सुशील सिंह, योगेश सिंह, राजन सिंह, रंजीत दा, प्रसून, दा पीयूष अग्रवाल समेत सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

For news coverage and promotions via various newspapers, TV Channels, online websites, social media, etc. Asish Basak Ph- 9339228087, 6289583507 E-Mail: hellokolkata1@gmail.com

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *